नए अंदाज़ में सलमान खान देंगे इस बार ईदी, शेयर किया अजय देवगन की Runway34 का टीजर

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस साल ईद पर कोई फिल्म लेकर नहीं आने वाले हैं, लेकिन उन्होंने इस खास मौके पर अजय देवगन की एक फिल्म को सपोर्ट करने का फैसला किया है जो कि ईद पर ही रिलीज होने जा रही है।

Salman khan's announcement no film for coming Eid | सलमान का ऐलान- अगली ईद  पर नहीं आएगी उनकी कोई फिल्‍म, फायदा अजय देवगन टाइगर की फिल्‍म को होगा -  Dainik Bhaskar

Salman Khan on why he is keen to launch newcomers

सलमान खान ने अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की फिल्म Runway34 का टीजर वीडियो शेयर किया है और फैंस से अपील की है कि वो जाकर इस ईद पर अजय देवगन की फिल्म जरूर देखें। सलमान खान के इस वीडियो को शेयर करते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Ajay Devgn unveils new poster of Runway 34 featuring Amitabh Bachchan,  Rakul Preet Singh; Teaser out tomorrow | PINKVILLA

सलमान खान ने Runway34 के ट्रेलर की रिलीज डेट शेयर करते हुए फिल्म का टीजर वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘क्योंकि मेरी कोई भी फिल्म अभी तैयार नहीं है तो मैंने अपने भाई अजय देवगन से रिक्वेस्ट की है कि क्या मैं ईद पर आ सकता हूं, ईदी देने के लिए। चलो इस ईद हम सब सेलिब्रेट करेंगे और देखेंगे #Runway34 #Runway34Teaser Out Now! #Runway34OnApril29’

सच्ची घटनाओं पर आधारित है फिल्म इस फिल्म के टीजर वीडियो में अजय देवगन और रकुल प्रीत को फ्लाइट में बैठे दिखाया गया है। वीडियो में अजय देवगन और रकुल प्रीत ATC के साथ बातचीत करते दिखाई पड़ रहे हैं। फ्लाइट तूफान के बीच से गुजर रही है और अजय देवगन कहते हैं कि हमें कोई ऐसी जानकारी नहीं दी गई है। ये टीजर काफी इंट्रेस्टिंग है और ज्यादा जानने की जिज्ञासा पैदा करता है।

Runway 34: Ajay Devgn, Amitabh Bachchan, Rakul Preet Singh's teaser will  leave you asking for more | Bollywood News – India TV

अमिताभ बच्चन ने आवाज ने चलाया जादू। टीजर वीडियो में अमिताभ बच्चन की आवाज भी है जो कहते हैं, ‘गुरुत्वाकर्षण.. द लॉ ऑफ ग्रैविटी। जो चीज जितनी तेजी से ऊपर जाती है वो उतनी ही तेजी से नीचे भी आती है।

‘अमिताभ बच्चन की आवाज और अजय देवगन का अपीयरेंस आपको फिल्म के ट्रेलर के लिए और भी एक्साइटेड कर जाता है। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 21 मार्च को रिलीज किया जाएगा और ये फिल्म 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading