मुजफ्फरपुर। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर इंजीनियर युवती से 4.48 लाख रुपये की ठ’गी कर ली गई। मामले में युवती की मां बालूघाट बांध रोड निवासी रिंकू झा ने नगर थाने में प्रा’थमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जां’च कर आगे की का’र्रवाई की जा रही है। पुलिस को दिए आवेदन में ठ’गी की शि’कार युवती की मां रिंकू झा ने कहा है कि उनके पति मुंबई में एक टेक्सटाइल कंपनी में काम करते हैं।
बालूघाट स्थित अपने मकान में वह दो बेटियों व एक बेटे के साथ रहती हैं। बड़ी बेटी ऋद्धि झा इंजीनियरिंरग कर नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी बीच उन्हें पता चला कि उनके भाई राजीव मिश्रा के साले भरत झा का रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए किसी संपर्क हुआ है। उसे ज्वाइनिंग लेटर भी मिल गया है।

इसके बाद रिंकू झा ने भी बेटी ऋद्धि की नौकरी लगवाने के लिए भरत से बात की। इसपर भरत ने बताया कि उसे आठ लाख रुपये इसके लिए देने पड़े हैं। भरत झा से सारी जानकारी लेने के बाद उन्होंने संबंधित व्यक्तियों समस्तीपुर जिले के मुकुंदपुर कर्पूरी गांव निवासी धीरज कुमार व काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा निवासी अतुल कुमार आयुष से संपर्क किया।
उन दोनों ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की। इसके बाद रिंकू झा ने नकद व बैंक खाते के जरिए 4.48 लाख रुपये उन्हें दे दिए। काफी दिन बीतने के बाद भी जब ऋद्धि की नौकरी नहीं लगी तो उनका माथा ठनका। उन्होंने पता लगाया तो जानकारी हुई कि भरत झा को भी नौकरी नहीं हुई है।

इसके बाद रिंकू झा मालीघाट स्थित अतुल की एजेंसी पर गई तो वह वहां नहीं मिला। हालांकि उसके पिता वहां मिले। उनसे क’हासुनी के बाद 50 हजार रुपये का चेक रिंकू झा को दिया गया। लेकिन चेक बाउंस कर गया। रिंकू झा ने पुलिस को बताया कि इससे प्रतीत होता है कि अतुल के साथ उसकी मां, पिता व अन्य लोग रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि जांच कर आ’रोपितों पर का’र्रवाई के लिए छा’पेमारी की जा रही है।
