मधुबनी में बड़ाबाबू की खु’दकुशी मामले में नगर आयुक्त व उपायुक्त पर प्राथमिकी दर्ज़

नगर निगम के बड़ा बाबू अकील अहमद की खुदकुशी मामले नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बड़ाबाबू के पुत्र मो. फोजेल अहमद के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में नगर निगम के आयुक्त राकेश कुमार और उपायुक्त अरुण कुमार को नामजद किया गया है।

Man commits suicide after he fails to pay bank loans - Telegraph India

बताया कि पिता का वेतन पांच-छह माह से बिना किसी कारण के रोका गया था। नगर निगम के आयुक्त और उपायुक्त पिता को प्रताडि़त करते थे। बीते 14 मार्च को पिता कार्यालय के लिए घर से सुबह नौ बजे निकले। कार्यालय पहुंचने पर आयुक्त ने चेंबर में बुलाया और डां’ट-फ’टकार, गा’लीगलौज करने लगे।

 

जान मरवा देने व परिवार के लोगों को बर्बाद करने की धमकी भी देने लगे। अ’पमानित महसूस करने पर पिता ने सोमवार को नगर निगम के प्रशासक के चेंबर में खु’दकुशी कर ली।

उधर, घटना के दूसरे दिन मंगलवार को निगम कार्यालय बंद रहा। कार्यालय के बाहर बिहार राज्य निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले शो’कसभा हुई। कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। महासंघ ने कहा कि यदि प्रशासक का शोषण जारी रहा तो कई कर्मी आ’त्महत्या करने पर मजबूर होंगे। शो’क सभा के डीएम को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading