मुजफ्फरपुर। प्रापर्टी टैक्स की वसूली में लापरवाही बरते जाने पर नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने नाराजगी जताई है। साथ ही वसूली कार्य में लगे आधा दर्जन कर्मचारियों के एक दिन के वेतन को स्थगित कर दिया है।

समीक्षा के क्रम में जिन कर्मचारियों के एक दिन का वेतन स्थगित किया है उनमें राम कृष्ण शाही, मधुकर शर्मा, राजेश कुमार, हरिशंकर पांडेय, दिलीप मिश्रा,

मनोज कुमार सिंह, रवि शंकर ठाकुर एवं रमेश ठाकुर शामिल है। इन लोगों ने एक दिन में एक हजार से कम की टैक्स की वसूली गई थी।


