मुजफ्फरपुर। हल्की बारिश होने पर शहर की गलियों में जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको ध्यान में रखकर बरसात से पूर्व निगम की ओर से छोटे-बड़े नालों की उड़ाही कराने पर जोर दिया गया है।
नगर प्रबंधक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें अंचल निरीक्षकों को समय पर काम पूरा करने की चेतावनी दी गई।

सुपर साकर मशीन से जाम हो चुके नालों को खोलने का निर्णय लिया गया है। कार्य में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई है। इस बैठक में अंचल निरीक्षकों ने हिस्सा लिया।



