94.6 फीसदी मार्क्स लाकर कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर बने अंकित कुमार गुप्ता

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बुधवार को अभी-अभी जारी हो चुका है।12वीं के रिजल्ट का इंतजार 13 लाख 46 हजार छात्रों को रहा था। इस बार कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 90.38 प्रतिशत रहा। कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर रहे हैं बीडी कॉलेज पटना के अंकित कुमार गुप्ता। इन्हें कुल 94.6 फीसदी मार्क्स मिले। दूसरे टॉपर के रूप में नवादा के विनीत सिन्हा और पीयूष कुमार रहे। दोनों को 94.4 फीसदी अंक मिले।

MP Board MPBSE 12th Result 2021: रिजल्ट घोषित, 100 फीसदी बच्चे हुए पास  mpbse mp board class 12 result out 100 percent students passed - News Nation

रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने की। इस दौरान बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहे। बिहार बोर्ड हर वर्ष 10वीं और 12वीं परीक्षा के टॉपरों को पुरस्कृत करता है। पिछले साल भी ज्ञान भवन में आयोजित मेधा दिवस के मौके पर टॉपरों को सम्मानित किया गया था।

जिसमें साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीमों में पहला स्थान हासिल करने वाले छात्रों को 1-1 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया था। दूसरा स्थान हासिल करने वाले छात्रों को 75000 और तीसरे पोजिशन के छात्रों को 50000 रुपये का इनाम दिया गया था। इसके अलावा टॉपरों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और लैपटॉप भी दिए गए थे।

इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि बिहार बोर्ड की 12वीं के नतीजों की घोषणा के बाद शिक्षा मंत्री पुरस्कारों का ऐलान कर सकते हैं। बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021 में 12वीं का रिजल्ट 78.04 फीसदी रहा था। आर्ट्स में 77.97 फीसदी, कॉमर्स में 91.48 फीसदी और विज्ञान में 76.28 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। यह रिजल्ट साल 2020 के मुकाबले 2.4 फीसदी कम था।

2020 में बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 80.44 फीसदी रहा था। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट भी होली के तुरंत बाद जारी होने की संभावना है। दरअसल, बिहार बोर्ड हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन कल यानी 17 मार्च 2022 को पूरा हो जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading