बिहार : रिक्शा चालक के बेटे हैं आर्ट्स टॉपर संगम राज

बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड ने बुधवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल इंटर परीक्षा में 80.15 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं।  बिहार बोर्ड इंटर एग्जाम 2022 के आर्ट्स स्ट्रीम में गोपालगंज जिले के संगम राज टॉपर बने हैं। ई-रिक्शा चलाने वाले मनीष साह के बेटे संगम को 96.4 प्रतिशत मार्क्स आए हैं। उन्होंने 500 में से 482 नंबर हासिल किया है।

ई-रिक्शा चलाने वाले के बेटे संगम राज को आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा 96.4 प्रतिशत मार्क्स आए हैं. उन्होंने 500 में से 482 नंबर हासिल किया है

सदर प्रखंड के हजियापुर मोहल्ले के रहने वाले संगम राज ने वीएम इंटर कॉलेज से पढ़ाई की है। आर्ट्स टॉपर संगम राज ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैंने बिहार में टॉप किया है। कोरोना संक्रमण दो साल से हमारा पीछा कर रही है। लेकिन जैसा कि कहा जाता है आवश्यकता ही आविष्कार की जननि है।

मैंने अपनी पढ़ाई में कोरोना काल में बिल्कुल बाधा नहीं बनने दिया। शिक्षकों का समय-समय पर साथ मिलता रहा। कभी यह एहसास नहीं हुआ कि महामारी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि बुधवार को जब रिजल्ट आया, तो वो कोचिंग क्लास में थे।

मेरे पिता ने फोन कर सबसे पहले मुझे यह बताया कि मैंने इंटर आर्ट्स की परीक्षा में टॉप किया है। मेरे पिता की खुशी देख कर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मेरे पिता ई-रिक्शा चलाते हैं।

उन्होंने काफी मेहनत से हमें पढ़ाया-लिखाया है, और इस काबिल बनाया कि मैं उनका कर्ज उतार सकूं। संगम ने कहा कि अगर हौसला और जूनून हो तो दुनिया कि सारी मुश्किलें दूर हो जाती हैं। बचपन से हमने काफी गरीबी में अपना जीवन बिताया है। काफी दिक्कतों को झेल कर हम यहां तक पहुंचे हैं।

लेकिन हिम्मत के कारण ही हम अपने जीवन में सफल हो पाएं हैं। आर्ट्स स्ट्रीम में संगम राज के अलावा कुल छह छात्र टॉप 5 में हैं। कटिहार की रहने वाली श्रेया दूसरी जबकि मधेपुरा की रहने वाली ऋतिका रत्न तीसरे पोजीशन पर हैं। श्रेया को 500 में से 471 और ऋतिका को 500 में 470 अंक मिले हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading