मुजफ्फरपुर : बिहार विधान परिषद निर्वाचन- 2022 मुजफ्फरपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक संजय कुमार अग्रवाल, (भारतीय प्रशासनिक सेवा) के द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में विधान परिषद निर्वाचन की तैयारियों के समीक्षा की गई।

बैठक के प्रारंभ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रणव कुमार द्वारा अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रेक्षक महोदय को उपलब्ध कराई गई। बैठक में उन्होंने स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया कि सभी कोषांगों के नोडल एवं वरीय पदाधिकारी उक्त निर्वाचन से संबंधित अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ करना सुनिश्चित करें।इसमें किसी भी तरह की लापरवाही और कोताही नहीं होनी चाहिए ।

उन्होंने निर्वाचन से संबंधित कोषांग वार तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने उपस्थित विभिन्न कोषांगों के वरीय/नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कहा कि निर्वाचन की तैयारी समयबद्ध हो।बेसिक तैयारियों पर नजर रखें। विधान परिषद निर्वाचन से संबंधित कुल मतदाताओं की संख्या एवं मतदान केंद्रों की संख्या की जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि सभी मतदान केंद्रों का फिजिकल वेरिफिकेशन करवाना सुनिश्चित करें।
साथ ही चिन्हित मतगणना केंद्र पर मतगणना हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व मुकम्मल कर ली जाए। निर्देश दिया कि मतदान कर्मियों /मतदान मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण के अलावे अभ्यर्थियों का भी प्रशिक्षण कराया जाए। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान कैसे करें?से संबंधित बैनर संस्थापित कराना सुनिश्चित करें।

निर्देश दिया कि सुनिश्चित करें कि स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष निर्बाध रूप से कार्य करे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध पूर्णतया सख्ती बरती जाए। चुनाव आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराई जाए। निर्देश दिया कि नोडल पदाधिकारी चुनाव आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर तत्काल प्रखंड वार एवं अनुमंडल वार एमसीसी टीम के द्वारा इसका अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

बताया गया कि स्वच्छ ,निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन संपन्न कराने हेतु राजनीतिक दलों का सहयोग प्राप्त करने के लिए स्टैंडिंग कमेटी का गठन कर लिया गया है। निर्देश दिया गया कि स्टैंडिंग कमेटी का बैठक कराना सुनिश्चित करें। बैठक में कार्मिक प्रबंधन, मतदान कर्मी नियुक्ति पत्र, माइक्रो प्रेक्षक की नियुक्ति पत्र, मतगणना कर्मियों की नियुक्ति पत्र ,इत्यादि के संबंध में भी समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्मिक प्रबंधन, मतगणना प्रबंधन, मतपेटिका प्रबंधन, संचार प्रबंधन,डिस्पैच और ब्रजगृह प्रबंधन इत्यादि के संबंध में की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदान की तिथि को मतदान प्रक्रिया की वेबकास्टिंग तथा वीडियोग्राफी के संबंध में कई गई तैयारियों की जानकारी भी प्राप्त की। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार, नगर आयुक्त मुजफ्फरपुर विवेक रंजन मैत्रेय, डीडीसी आशुतोष द्विवेदी, सहायक समाहर्ता श्रेष्ठ अनुपम के साथ सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।
