बिहार बोर्ड ने 16 मार्च को इंटर रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 80.15 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत इंटर पास करने वाली लड़कियों को 25 हजार रुपये दिये जाएंगे। यहां पर हम आपको इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी दस्तावेज के बारे में बता रहे हैं।

– बिहार की स्थाई निवासी हो
– 12वीं पास हो
– आधार कार्ड
– वोटर आईडी कार्ड
– बैंक की पासबुक
– फोटो (पासपोर्ट साइज)
– आय प्रमाण पत्र
– 12वीं का मार्कशीट

– सबसे पहले ई-कल्याण https://ekalyan.bih.nic.in/ के अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– इसके बाद ‘मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2022 के लिए आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करें।
– अब आपको Click Here To Apply पर क्लिक करना है।
– रजिस्ट्रेशन नंबर, 12वीं का प्राप्तांक और कैप्टर कोड डालें।

– अब आपको फॉर्म मिलेगा।
– फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़े और उसे भर दें। फिर मांगे गए दस्तावेजों को संगलग्न करें।
– अब भरी गई जानकारी देने के बाद Submit Button पर क्लिक कर दें।
