बिहार : नालंदा जिले में होली पर्व में अपराधियों के द्वारा खू’न की होली खेली गयी। हिलसा अनुमंडल क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर चार लोगों को मौ’त की नींद सुला दी। पहली घटना हिलसा थाना क्षेत्र के नदहा नदवर गांव की है जहां बेखौफ बदमाशों ने घर में बुलाकर एक ठेला चालक को तेजाब छिड़क कर जिं’दा जला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घ’टना के बाद आ’क्रोशित ग्रामीणों ने जमकर प’थराव करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस जब घ’टनास्थल पर पहुंची तो भीड़ ने उसे भी अपना निशाना बनाया और जमकर पथराव किया। पथराव में एक दारोगा और कई पुलिसकर्मी घा’यल हो गये। जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए चार राउंड हवाई फा’यरिंग किया।

बताया जा रहा है कि नदहा नदवर निवासी बृजेश राम राजधानी पटना में ठेला चलाने का काम करता था। होली पर वो अपने घर आया हुआ था। होली के दिन गांव के कुछ लोगों के द्वारा उसको घर से बुलाकर ले जाया गया और ते’जाब छि’ड़क कर ह’त्या कर दी गई।

दूसरी घटना, परवलपुर थाना क्षेत्र के अलामा गांव की है जहां मामूली वि’वाद में तीन लोगों को गो’ली मा’र दी गई। इस घ’टना में दो म’हिलाओं की मौ’त हो गई जबकि घा’यल एक अन्य व्यक्ति का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है। मृतक महिलाओं की पहचान रेणु देवी और पुष्पा देवी के रूप में हुई है। घ’टना के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण है। मृ’तकों के परिजनों ने बताया कि गांव के ही टुन्ना समेत अन्य लोगों द्वारा तीनों को गो’ली मा’रने की बात कही जा रही है।

पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस फरार अभियुक्तों की गि’रफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। तीसरी घटना नालंदा जिले के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के नेसरा गांव की है। यहां नाली-गली के विवाद में अपराधियों ने एक महिला के सिर में गोली मार दी। घा’यल महिला का इलाज के क्रम में पटना में मौत हो गई। मृ’तका की पहचान संजय प्रसाद की 42 वर्षीया पत्नी तिलका देवी के रूप में हुई है।

गो’लीबारी की इस घ’टना में दूसरे पक्ष के धर्मवीर प्रसाद भी जख्मी हुए हैं। घ’टना के संबंध में बताया जाता है कि नेसरा गांव में गली-नाली को लेकर पूर्व गो’लीबारी की घ’टना में तिलका देवी और धर्मवीर प्रसाद ज’ख्मी हो गये थे। इन दोनों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया था। तिलका देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया था। वहीं, धर्मवीर प्रसाद अब भी ईलाजरत है। वहीं, गोलीबारी की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने एक आ’रोपी को गि’रफ्तार किया है।

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि दो पक्षों के बीच रास्ते का वि’वाद था। इसको लेकर कहासुनी हुई और गो’लीबारी में दो लोग ज’ख्मी हो गया जिनमें एक महिला की मौत हो गई है। जबकि एक इलाजरत है। उन्होंने कहा कि वो सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा उसे ब’ख्शा नहीं जाएगा। डीएसपी ने कहा कि हिलसा के नदहा नदवर में हुई ते’जाब कां’ड मा’मले में एक आ’रोपी को गि’रफ्तार किया गया है। जबकि परवलपुर के अलामा गांव में दो आ’रोपियों को गि’रफ्तार किया गया है। इसी प्रकार करायपशुराय के नेसरा में हुई ह’त्याकांड मामले में भी एक आरोपी को गि’रफ्तार किया गया है।