बिहार : अररिया में होली के दिन मा’नवीय रिश्तों को श’र्मसार करने वाली एक घ’टना सामने आई है। अपनी सगी भाभी से अवैध संबंध रखने वाले युवक को जब उसकी मां ने समझाया और गलत बताया तो बेटे ने न केवल रास्ते से हटाने की सोच ली बल्कि होली पर्व के दिन ही नि”र्मम तरीके से मां की ह’त्या भी कर दी। रिश्तों के क’त्ल की ये वारदात अररिया जिले से है जहां के बौंसी थाना क्षेत्र के पहुंसरा गांव में होली के दिन ही इस घ’टना को अंजाम दिया गया।

देर रात एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की दबिया (धारदार हथियार) से काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इस क’लयुगी बेटे का अपनी भाभी के साथ अ’वैध सम्बन्ध था और इसी का उसकी मां बराबर विरोध जताती थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और तैश में आकर बेटे ने अपनी मां की निर्मम ह’त्या कर दी। घ’टना के बाद जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो आ’रोपी बेटे को पेड़ से बांध दिया और पुलिस को घ’टना की सूचना दी।

पुलिस ने आ’रोपी को गि’रफ्तार कर लिया है। मृ’तक महिला का नाम बड़की देवी है और आरोपी पुत्र का नाम मंजू हासदा है। इधर मृ’तका के श’व को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर गांव भेज दिया है।

आरोपी पुत्र मंजू हासदा ने बताया कि झ’गड़ा हुआ था इसलिए मां की हत्या कर दी। इधर घ’टना के बाद मृ’तका के घर परिवार और गांव में स’नसनी फैली हुई है। कलयुगी बेटे की इस करतूत से हर जेहन में यही सवाल कि एक बेटा भला अपनी ही मां की ह’त्या कैसे कर सकता है।

अररिया SDPO पुष्कर कुमार ने बताया कि आरोपी बेटे को गि’रफ्तार कर लिया गया है और ऐसे श’र्मनाक वा’रदात को अं’जाम देने वाले बेटे को जल्द से जल्द सजा दिलवाई जाएगी। इस दिल दहला देने वाली घ’टना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।
