मुकेश सहनी को जीतन राम मांझी के बाद जदयू का भी मिला साथ, उपेंद्र कुशवाहा बोले- ठीक नहीं हुआ

बिहार विधानसभा की दो सीटों तारापुर और कुशेश्‍वरस्‍थान के लिए पिछले दिनों हुए उप चुनाव ने महागठबंधन के दो दलों राजद और कांग्रेस की राह अलग कर दी थी। अब बिहार विधानसभा की ही एक और सीट  बोचहां में होने वाले उप चुनाव ने एनडीए में ऐसी ही स्थिति लाकर खड़ी कर दी है।

Once highly influential, these 3 Bihar leaders now find no takers ahead of  pollsबोचहां में अपने प्रत्याशी की दावेदारी को लेकर भाजपा और मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के बीच चल रही तनातनी के बीच जदयू ने सुलह पर काम करने की बात कही है। जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को कहा इस सीट पर प्रत्याशी देेने के पहले भाजपा को मुकेश सहनी को विश्वास में लेना चाहिए था।

मुजफ्फरपुर के बोचहां में वीआइपी के मुसाफिर पासवान के निधन होने की वजह से उप चुनाव हो रहा है। भाजपा ने इस सीट पर बेबी कुमारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। एक समय वह बोचहां से विधायक रही हैैं। वहीं वीआइपी का कहना है कि बोचहां की सीट उनकी है।

निधन उनके विधायक का हुआ है। उन्होंने यह घोषणा कर रखी है कि बोचहां से वह मुसाफिर पासवान के पुत्र को अपनी पार्टी से उम्मीदवार बनाएंगे। इस वजह से इस सीट को लेकर एनडीए में ही तनातनी हो गयी है।

बोचहां सीट को लेकर एनडीए में तनातनी पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में इस मुद्दे पर मुकेश सहनी और भाजपा के बीच जो विवाद है उसे जल्द सुलझा लेना चाहिए। परिवार का अगर कोई व्यक्ति नाराज होकर घर छोडऩे की बात कर तो यह ठीक नहीं है। अगर इस प्रकरण को सुलझाने में जदयू को मध्यस्थता की जरूरत पड़ती है तो हमे इससे इन्कार नहीं।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा ने इस मसले पर खुलकर मुकेश सहनी का समर्थन किया है। हम के प्रवक्‍ता दानिश रिजवान ने बोचहां सीट पर भाजपा के उम्‍मीदवार देने को गलत बताया था।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.