बिहार : श’राब की बो’तलों के साथ पैक्स अध्यक्ष की सेल्फी

बिहार : CM के गृह जिले नालंदा में एक पैक्स अध्य की श’राब की बो’तल के साथ तस्वीर सामने आई है। फोटो में करायपरसुराय प्रखण्ड के बेरथु पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विजय सिंह शराब की बो’तल के साथ दिख रहे हैं। वा’यरल फोटो होली के दिन का बताया जा रहा है। वा’यरल दो फोटो अलग-अलग जगहों का है।

शराब की बोतल के साथ सेल्फी लेते पैक्स अध्यक्ष।

एक फोटो में खाना खाने के दौरान उनके पास दो बोतल श’राब रखा हुआ है जबकि दूसरे फोटो में वो किसी खेत में नजर आ रहे हैं। जहां पर श’राब की बो’तल के साथ सेल्फी ले रहे हैं। फोटो वायरल होने के बाद पैक्स अध्यक्ष का मोबाइल बंद बता रहा हैं।

एक ओर जहां राज्य सरकार और अधिकारी बिहार में शराब कारोबार रोकने के लिए कई तरह के उपाय कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले से जो तस्वीर निकल कर आ रही है।
वह श’राब बंदी को ठेंगा दिखाता नजर आ रहा है। बता दें कि दो माहीने पहले बिहारशरीफ समेत सूबे के अन्य जिले में जहरीली शराब कांड में कई लोगों की जान चली गयी है। वहीं रविवार को भी सूबे में जहरीली शराब से 32 लोगों की मौ’त हुई है।
ऐसे में नालंदा में शराब के साथ फोटो वायरल होना उत्पाद विभाग की सख्ती को धता बता रहा है। अब देखना यह है कि पुलिस उनके खिलाफ क्या का’र्रवाई करती है। थानाध्यक्ष नगेंद्र कुमार ने बताया कि फोटो की जांच की जा रही है । जांच के बाद उचित कानूनी का’र्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.