मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में फर्जी एडीएम गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर । सदर थाने की पुलिस ने शांति विहार कॉलोनी में छा’पेमारी कर एक फर्जी एडीएम को गि’रफ्तार किया है। उससे कमरे से नकली पि’स्टल, वायरलेस व चाकू बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि फर्जी एडीएम आकाश कुमार पटना के गर्दनीबाग का रहने वाला है।

वह शहर के कई थानों में पहुंचकर एडीएम पद का धौंस दिखाता था। वह लोगों से ठगी भी करता था। खुद को ट्रेनी एडीएम बताया था। नगर डीएसपी ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह कई बार डीएसपी कार्यालय में भी खुद को कटिहार एडीएम बताकर पहुंच चुका था।

पुलिस को जानकारी मिली कि वह नौकरी दिलाने और पुलिस व प्रशासन महकमे में पैरवी कराने के नाम पर कांटी पानापुर के अनिल राम समेत एक दर्जन से अधिक लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर चुका है।

वह हर घंटे कभी एसएसपी, डीएम तो कभी पटना एसएसपी का कॉल आने की बात कह लोगों को झांसे में ले लेता था। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.