मुजफ्फरपुर : पिछले साल 26 दिसंबर को बेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित नूडल्स फैक्ट्री का बायलर फ’ट गया था। इस हा’दसे में नूडल्स फैक्ट्री के पांच व बगल के चुड़ा फैक्ट्री के दो कर्मियों की मौ’त हो गई और एक दर्जन कर्मी घायल हो गए।
इस संबंध में बियाडा के क्षेत्रीय प्रभारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने फैक्ट्री मालिक विकास मोदी, उसकी पत्नी श्वेता मोदी,मैनेजर उदयशंकर, सुपरवाइजर राहुल कुमार व दिग्विजय सिंह के वि’रुद्ध बेला थाना में प्रा’थमिकी दर्ज कराई थी।
घ’टना के बाद आ’रोपितों के फ’रार रहने पर पुलिस की अर्जी पर न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) आफताब आलम के कोर्ट ने सभी के वि’रुद्ध वारंट जारी किया था।
वारंट के बाद छा’पेमारी में जब कोई आ’रोपित गि’रफ्तार नहीं हुआ तो पुलिस ने न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में इश्तेहार जारी करने की अर्जी दी। इस अर्जी पर सुनवाई पूरी हो गई थी।


