आम के पेड़ों में मंजर देख गदगद हैं किसान

लखीसराय : चानन प्रखंड में आम के पेड़ों पर नए पत्ते के साथ आए मंजर देख किसान काफी उत्साहित हैं। अगर आंधी तूफान नहीं आई और मंजर सुरक्षित रहा तो इस बार आम की अच्छी पैदावार की उम्मीद है।

पेड़ों पर लगे मंजर से टहनी भर गई है। बस जरूरत है इसे बचाने की। किसानों को कृषि विभाग की ओर से सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। मालूम हो कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी पेड़ मंजर से भरे पड़े हैं।

यदि सब कुछ ठीक रहा तो यह दूसरी बार होगा जब किसानों को आम की बागवानी से लाभ होगा। जबकि बीते दो वर्ष पूर्व तक बगीचे में पेड़ों पर छिड़काव आदि में खर्च भी मुश्किल से ही निकल पाता था।

कई किसानों की तो पूंजी भी नहीं लौट सकी। प्रखंड की कुंदर पंचायत का कुंदर, गोपालपुर व रेवटा गांव आम के पैदावार के लिए मशहूर है। आम की अच्छी पैदावार को लेकर एक बार फिर यहां किसान आशान्वित हैं।

गोपालपुर के किसान चंद्रशेखर मंडल के अनुसार यदि मौसम ने साथ दिया तो बेहतर उपज संभव है। यहां के किसान आम के मंजर को देख भविष्य का ताना-बाना बुनने लगते हैं।

अभी से मंजर की खुशबू क्षेत्र में बिखरने लगी है। कुंदर, गोपालपुर व रेवटा गांव में आम की खेती ही यहां के किसानों की दूसरी मुख्य आय है। आम की फसल की आय से ही यहां के किसानों के सपने साकार होते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading