मुजफ्फरपुर : बिहार दिवस के अवसर पर शहर के रामबाग स्थित संलग्न अभ्यास पाठशाला में प्रार्थना के साथ बिहार गौरव गाथा का गुणगान किया।

इसमें बच्चों के अलावा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका, सहायक शिक्षिका सह रसोइया व प्रशिक्षुगण ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस दौरान बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर बाल-विवाह, दहेज-प्रथा व नशामुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक किया।

वहीं कक्षा 1 से 5 के बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वही कक्षा 6 से 8 के बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया।




