मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र के दिघरा इलाके से पांच दिनों से ला’पता 21 वर्षीय युवती का श’व उसके घर से कुछ ही दूरी पर एक पोखर से उपलाता मिला। इलाके के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने ह’त्या कर श’व फेंके जाने की आशंका जताई। सूचना मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने श’व को बाहर निकाला। इसके बाद पो’स्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा।
पुलिस का कहना है कि पो’स्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौ’त के सही कारणों का पता चल जाएगा। वैसे प्रारंभिक जांच में खु’दकुशी की बात सामने आई है। हालांकि लोगों में ह’त्या की चर्चा की जा रही थी।

पुलिस का कहना है कि स्वजन के बयान पर प्रा’थमिकी दर्ज कर आगे की का’र्रवाई की जाएगी। युवती के ला’पता होने के सदमे से मां की मौ’त सोमवार को ही हार्ट अटैक से हो गई थी। बताया गया कि 17 मार्च की रात युवती घर में खाना खाई।

इसके बाद से ला’पता हो गई। देर रात जब स्वजनों को पता चला कि युवती घर में नहीं है तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसके बाद भाई ने पुलिस में शि’कायत दर्ज कराई। इस बीच बेटी के ला’पता होने का सदमा उसकी मां ब’र्दाश्त नहीं कर पाई।

इसको लेकर स्वजनों में को’हराम मचा था। इस बीच मंगलवार को युवती का श’व मिलने के बाद इलाके में मा’तमी सन्नाटा पसर गया। स्थानीय लोगों द्वारा पीड़ित स्वजनों को ढाढस दिया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच कर मामले की गु’त्थी सुलझाने की कवायद की जा रही है।
