मुजफ्फरपुर। बोचहां विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का क्रम आखिरकार बुधवार को आरंभ हो गया। सबसे पहले राजद के प्रत्याशी अमर पासवान ने अपनी नामजदगी के पर्चे दाखिल किए।

राजद के सभी विधायक व अन्य प्रमुख नेताओं के साथ अमर पासवान दोपहर मुजफ्फरपुर पहुंचे और उन्होंने पर्चे दाखिल किए। इसके बाद पूर्व मंत्री व बोचहां का नौ बार प्रतिनिधित्व कर चुके रमई राम व उनकी बेटी गीता देवी पहुंचीं।
वीआइपी सुप्रीमो व बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी की अगुवाई में डा. गीता देवी ने अपने पर्चे दाखिल किए। भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित की जा चुकीं बेबी कुमारी ने भी अपनी नामजदगी के पर्चे दाखिल कर दिए हैं।
भाजपा के कई वरीय नेता भी वहां पर मौजूद हैं। माना जा रहा है कि कुछ ही क्षणों के बाद वे भी अपनी नामजदगी के पर्चे दाखिल कर देंगी।
