पटना : मुकेश सहनी को लगा झटका, विकास इंसान पार्टी के विधायक भाजपा में होंगे शामिल, जानें..

पटना। विकासशील इंसान पार्टी के सभी तीन विधायकों ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय कर लिया है। इससे मुकेेश सहनी को झटका लगा है, उससे कहीं अधिक खुशी भाजपा को मिली है। भाजपा का एक बड़ा सपना सहनी के तीन विधायकों के कारण पूरा हो गया है।

यह सपना है बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनने का। भाजपा अब बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। अब तक 75 विधायकों के साथ राजद बिहार की सबसे बड़ी पार्टी था। बताया जाता है कि बिहार विधानसभा में केवल एक विधायक की कमी के कारण दूसरे नंबर की पार्टी भाजपा अब सीधे पहले नंबर पर पहुंच गई है।

2020 के आम चुनाव में 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में भाजपा के 74 विधायक जीत कर आए थे। इस चुनाव में मुकेश सहनी की पार्टी वीआइपी के चार विधायक जीते थे, जबकि खुद सहनी हार गए थे।

सहनी को बाद में विधान परिषद के उप चुनाव के जरिए सदन में जाने का मौका मिला। उनके चार विधायकों में से एक बोचहां के निर्वाचित प्रतिनिधि मुसाफिर पासवान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

उनके शेष तीन विधायक भाजपा में शामिल हो गए। इसी के साथ भाजपा के पास अब बिहार में 77 विधायक हो गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading