पश्चिम पंचारण : बलथर थाने में गत 19 मार्च को आर्यानगर के अनिरुद्ध प्रसाद यादव की मौ’त के बाद हुई हिंसा के बाद पांचवें दिन भी दहशत बरकरार था। बलथर और आर्यानगर से लोगों का पलायन जारी है।
हालांकि, मंगलवार की रात पुलिस ने छा’पेमारी नहीं की। फिर भी पूरा गांव खाली हो गया। माल-मवेशियों को छोड़कर भागे लोग किसी तरह बीती रात लौटे। इसके बाद फिर मवेशियों और बाल-बच्चों को लेकर रिश्तेदारों के घर चले गए।
बलथर चौक पर अभी भी पुलिस कैंप कर रही है। यहां की दुकानें नहीं खुलीं। थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने कहा कि दुकान खोलने के लिए किसी को मनाही नहीं है। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है। फिर भी लोग पलायन कर रहे हैं।
बलथर, आर्यानगर और भौरा गांव के स्कूलों में भी सन्नाटा पसरा है। बुधवार को कुछ स्कूलों में शिक्षक जरूर दिखे, लेकिन बच्चे नहीं आए। दिनभर स्कूल के ईद- गिर्द घूमकर शिक्षक घर चले गए। एक शिक्षक ने कहा कि हालात यही रहे तो बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा।

गांव के सभी घरों के लोगों पर केस है। महिलाओं को भी नही बख्शा गया है। अब घर छोड़कर भागने के अलावा कोई रास्ता नही है। यह दर्द बलथर के रामसेवक पटेल (75) का है। वे अपनी पत्नी के साथ माल मवेशी लेकर रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।

बताया कि घटना आर्यानगर के अनिरुद्ध यादव के साथ हुई थी। उसके बाद जो हुआ, वह अ’त्यंत दु’खद है। अब जो पुलिस कर रही है, उससे गांव उजड़ जाएगा। लोग भाग गए हैं। नेताओं और बड़े अधिकारियों को हस्तक्षेप करना चाहिए। हर घर के लोग दो’षी नहीं है। वह माल-मवेशियों के साथ रिश्तेदार के घर जाने से पहले फ’फक-फ’फक कर रो पड़े।
