प्रवीण की शादी के बाद भी रि’लेशन में थी तारा, पत्नी प्रियंका के म’र्डर के लिए की डी’ल

बदलते दौर में बदलते रिश्तों की अनेको कहानियां आपने सुनी और पढ़ी होगी। इसी क्रम में बिहार में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें प्रेमिका द्वारा ही प्रेमी की पत्नी की ह’त्या करने की साजिश रच दी गई। पुलिस ने इस साजिश में शामिल प्रेमिका समेत चार अ’पराधियों को गि’रफ्तार कर लिया है।

सीतामढ़ी पुलिस के हत्थे चढ़े हत्या की प्लानिंग में शामिल सुपारी किलर.

मामला बथनाहा थाना क्षेत्र के भलहा गांव का है। बताया जा रहा है प्रेमिका तारा कुमारी का अपने प्रेमी से कुछ दिनों से वि’वाद चल रहा था।  वि’वाद का कारण प्रेमी की पत्नी ही थी, इसलिए प्रेमी के पत्नी को उसकी जिंदगी से हटाने के उद्देश्य से प्रेमिका द्वारा ह’त्या की सा’जिश रची गई।

तीन अ’पराधियों को इसके लिए हत्या की सुपारी दी गयी थी। लेकिन, घटना को अंजाम दिया जाये इससे पहले ही पुलिस को इसकी भ’नक लग गयी। सीतामढ़ी पुलिस की त’त्परता से ह’त्या की सा’जिश ना’काम हो गई।  बहरहाल सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि प्रवीण कुमार का तारा देवी से शादी से पहले से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। इसकी खबर प्रवीण की शादी के बाद उसकी पत्नी को मिल गयी।

इसको लेकर घर में वि’वाद हुआ तो प्रवीण ने तारा से बात करना छोड़ दिया, जिससे तारा खासी ना’राज थी। इसके बाद तारा ने प्रवीण की पत्नी प्रियंका देवी को ही मैदान से हटना की ठान ली और उसकी हत्या की साजिश रच डाली।  प्रवीण की पत्नी की ह’त्या को लेकर तारा ने अ’पराधियों से संपर्क किया।

सीतामढ़ी के एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि बथनाहा थाना के भलहा मोड़ के पास जब ह’त्या की योजना बनायी जा रही थी तब मौके पर पुलिस पहुंच गयी। इसके बाद अपराधी मौके से भागने लगे।

पुलिस ने ख’देड़ कर अवधेश कुमार, राहुल कुमार और विष्णु पासवान को गि’रफ्तार कर लिया, जबकि दो अ’पराधी भा’गने में सफल रहे।  अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद जब उनसे पूछताछ की गयी तो तारा साजिशकर्ता के रूप में सामने आयी जिसके बाद पुलिस ने उसको भी गि’रफ्तार कर लिया। गि’रफ्तार अ’पराधियों के पास से एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, धारदार चाकू, चार मोबाइल और नकदी बरामद किये गये हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading