मुजफ्फरपुर : शहर के बेला स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में अमृत महोत्सव तथा युवा पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर राकेश कुमार पिंटू व विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार साहु ने दीप प्रज्ज्वलित कर व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुरू हुआ।
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव भावत्मानंद ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
वहीं अलग-अलग स्कूलों के आए हुए छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दर्शकों ने तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।








