मुजफ्फरपुर : सफाई में लापरवाही पर होगी का’र्रवाई, जानें…

मुजफ्फरपुर। सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं होने पर निगम कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। बरसात पूर्व शहर की सभी नालियों की नियमित उड़ाही होगी। चल रहे कार्यों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुरुवार को नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने निगम कार्यालय सभागार में सफाई कार्यों की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी।

उन्होंने चार वार्ड निरीक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाया है। नगर आयुक्त ने बरसात तक सभी नालों की लगातार उड़ाही करने का आदेश दिया।

जिन नालों की उड़ाही हो चुकी है उनकी फिर से सफाई को कहा ताकि जल निकासी में किसी प्रकार की बाधा नहीं हो।

जिन इलाकों में नाला की उड़ाही नहीं हुई वहां एक सप्ताह के अंदर कार्य करने को कहा है।

बैठक में उप नगर आयुक्त ओसामा इब्न मंसूर, सिटी मैनेजर ओम प्रकाश, सफाई प्रभारी अजय कुमार के अलावा सभी अंचल निरीक्षक व वार्ड निरीक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading