मुजफ्फरपुर। पुलिस के ह’त्थे चढ़े फर्जी एडीएम आकाश के कई कारनामे सामने के बाद इस रैकेट से जुड़े लोगों पर नकेल कसी जाएगी। आकाश ने न केवल विधवा को झांसा देकर शादी की, बल्कि एक दर्जन से अधिक लोगों को एडीएम बताकर लाखों रुपये ऐंठ लिया।
लोगों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस प्रा’थमिकी दर्ज करने की कवायद में जुटी है। दूसरी ओर जांच में यह पता चला था कि फ’र्जी एडीएम आकाश कुमार के पटना समाहरणालय में तैनात भाई आशीष से भी पुलिस पूछताछ करेगी। इसके लिए केस के जांच अधिकारी ने एसएसपी से आदेश मांगा है।
आदेश मिलने के बाद सदर पुलिस की एक टीम पटना रवाना होगी। उसके बाद आशीष से उसके रिश्ते के बारे में पूछताछ कर जानकारी हासिल की जाएगी। इसके अलावा आकाश के साले द्वारा पुलिस को दिए गए वीडियो की भी जांच की जा रही है।
वीडियो में दिखने वाले डीएसपी की पहचान में भी पुलिस जुटी है। आशंका जताई जा रही कि फर्जी नेम प्लेट लगाकर अधिकारी बनकर घूमने वाले इन सभी का एक रैकेट है।
इसमें और कई लोग शामिल हैं और ये लोग लोगों को झांसा देकर ठगी करने का काम करते है। इसके अलावा उसके मोबाइल काल डिटेल्स से और कई बातों की जानकारी मिली है।
इन सभी पर भी पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। मालूम हो कि चार दिन पूर्व बीबीगंज शांति विहार कालोनी में ससुराल से फर्जी एडीएम पटना गदर्नीबाग के आकाश को पकड़ा गया था। उसके पास से नकली पिस्टल, काफी दस्तावेज व अन्य सामान जब्त किए गए थे।
