मुजफ्फरपुर: जीरोमाइल स्थित तिरहुत बजाज में रविवार को Pulsar की नई जनरेशन की दो शानदार मोटरसाइकिलों N160 S और N160 SS का भव्य लॉन्च किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार ने किया। नई Pulsar के लॉन्च के साथ ही युवाओं और बाइक प्रेमियों के बीच इन दोनों मॉडल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।



तिरहुत ऑटोमोबाइल्स के ओनर एवं तिरहुत बजाज के संचालक संजय गोयनका ने बताया कि तिरहुत ऑटोमोबाइल्स पिछले चार दशक से अधिक समय से मुजफ्फरपुर में बजाज के ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रहा है। उन्होंने कहा कि नई N160 S और N160 SS को आधुनिक डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और नई तकनीक के साथ तैयार किया गया है, जो खासकर युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए आकर्षक विकल्प बनाती हैं।


नई Pulsar N160 S और N160 SS में 18.5 PS का 4-Valve इंजन, Intelligent Throttle, Crawl Technology, Road, Rain, Sport और Off-road Riding Modes, Golden USD Forks, LED Projector Headlamp और USB Type-C चार्जिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं। वहीं N160 SS में Colour TFT Display, Google Maps Navigation, Bluetooth और Wi-Fi कनेक्टिविटी, Traction Control, Dual-Channel ABS, Adjustable Clutch और Brake Levers तथा Ride-by-Wire Technology जैसे प्रीमियम फीचर्स इसे और खास बनाते हैं।


फेस्टिवल सीजन में ग्राहकों के लिए खास ऑफर
त्योहारी सीजन को देखते हुए तिरहुत बजाज की ओर से ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स भी पेश किए जा रहे हैं। Pulsar New 150, N160 S और N160 SS पर राइडिंग जैकेट दी जा रही है। इसके अलावा हर बाइक के साथ हेलमेट और सीट कवर भी उपहार के रूप में दिया जा रहा है।


इतना ही नहीं, आज से बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कस्टमाइज्ड चांदी का सिक्का भी दिया जाएगा। यह खास सिक्का तिरहुत ऑटोमोबाइल्स के 40 वर्ष से अधिक लंबे सफर की याद में तैयार किया गया है। यानी फेस्टिवल सीजन में नई Pulsar के साथ ग्राहकों को मिल रहा है आकर्षक गिफ्ट कॉम्बो, जिससे नई बाइक खरीदने का उत्साह और बढ़ गया है।


संजय गोयनका ने ग्राहकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी बाइक को खरीदने से पहले उसका अनुभव लेना जरूरी है। इसके लिए तिरहुत बजाज में टेस्ट राइड की सुविधा उपलब्ध है, जहां ग्राहक बाइक को खुद चलाकर उसकी परफॉर्मेंस और राइडिंग एक्सपीरियंस को महसूस कर सकते हैं।


नई टेक्नोलॉजी, स्पोर्टी लुक, दमदार परफॉर्मेंस और फेस्टिवल सीजन के आकर्षक ऑफर्स—Pulsar N160 S और N160 SS के लॉन्च के साथ तिरहुत बजाज जीरोमाइल में बाइक प्रेमियों के लिए एक नया विकल्प सामने आया है।
