मुजफ्फरपुर : सनातन धर्म की रक्षा और संस्कारों के पुनर्जागरण हेतु चाणक्य विद्यापति सोसायटी की एक महत्वपूर्ण बैठक कार्यकारी अध्यक्ष पंडित शंभूनाथ चौबे जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।


बैठक में धर्म संसद सह सनातन संस्कार महाअधिवेशन आयोजित करने की जोरदार मांग उठी। यह ऐतिहासिक आयोजन संभवतः नवंबर 2026 में किया जाएगा।


इससे पूर्व अक्टूबर 2026 में बृहद बैठक कर धर्म संसद की तिथि और स्थल की विधिवत घोषणा की जाएगी।

बैठक में उपस्थित गणमान्य:
उपाध्यक्ष – प्रवीण कुमार झा, संगठन मंत्री – अभय चौधरी, उपाध्यक्ष – मनमन त्रिवेदी, संरक्षक – पंडित भुनेश्वर झा, पंडित चंद्रमणि पाठक, पंडित सुशील झा, कोषाध्यक्ष – मनोज ठाकुर, संरक्षक – पंडित नवल किशोर मिश्रा, अधिवक्ता – पंडित के एन झा एवं *अखंड भारत पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पंडित हरि शंकर पाठक




