मुजफ्फरपुर जंक्शन : दो साल बाद कटने लगे जनरल टिकट

मुजफ्फरपुर जंक्शन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, बीते दो सालों से बंद यूटीएस काउंटर खोल दिया गया है। इससे अब रोजाना हजारो यात्रियों को राहत मिलेगी। बताया जाता है कि लोकल के अलावा, एक्सप्रेस में भी सेवा बहाल की गई थी।

Muzaffarpur Junction will become world-class in the Smart City, Passenger  buses will pass through the site » Bihar Dispatch

लेकिन, अब लंबी दूरी के लिए भी सेवा को शुरू करने का आदेश मिला है। बताते चले कि कोरोना के कारण करीब दो साल से जंक्शन से टिकट मिलना बंद हो गया था। जिसके वजह से यूटीएस काउंटर बंद पड़ा था।

काउंटर खुलने के बाद से अब यात्रियों की भीड़ धीरे धीरे बढ़ने लगी है। इस दौरान शुक्रवार को 4 काउंटर खुले रहे। बताया जाता है कि भीड़ को देखते हुए काउंटर की भी संख्या बढ़ाई जा सकती है।

बताते चले कि यूटीएस काउंटर से टिकट मिलने से जंक्शन से हर दिन यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। बताया जाता है कि अधिकारियों के आदेश के बाद टिकट बिक्री काउंटर से शुरू कर दी गई है।

सोनपुर मंडल के अधिकारी ने कहा कि रेलवे बोर्ड से आदेश आया था। इसके बाद जोन के अधिकारियों से चर्चा कर सभी मंडल व स्टेशनों को निर्देश दिया गया कि ट्रेनों में जनरल टिकट जारी किया जाए। यात्रियों ने टिकट लेना शुरू भी कर दिया।

इधर, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सीतामढ़ी से खुलकर आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली गाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल लिच्छवी एक्सप्रेस का टुण्डला स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए दो मिनट का ठहराव किया गया है।

इसमें गाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस 25 मार्च से रात के 12.05 बजे टुण्डला स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद रात के 12.07 बजे आनंद विहार टर्मिनल के लिए प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading