पिता के इंसाफ के लिए बेटे ने दी जा’न ; 14 साल बच्चा खु’द को आ’ग लगाकर ती’सरी मंजिल से कू’दा

मोतिहारी : बिहार से आई खबर ने एक बार फिर से सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिता के ह’त्यारों को स’जा नहीं मिलने पर 14 साल के बेटे ने खुद को आग लगा ली और ती’सरी मं’जिल से छ’लांग लगा दी। वह नीचे से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तारों पर गि’रकर बुरी तरह झु’लस गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन शुक्रवार सुबह उसने इलाज के दाैरान ही द’म तो’ड़ दिया।

अस्पताल में रखा 14 साल के रोहित का शव।

रोहित अपने पिता को इंसाफ दिलाने की मांग लेकर गुरुवार को मोतिहारी के एसपी ऑफिस पहुंचा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी एसपी से मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद वह परेशान होकर घर लौ’ट गया। और रात में उसने यह खौ’फनाक कदम उठा लिया। रोहित के पिता दिवंगत विपिन अग्रवाल एक RTI एक्टिविस्ट थे। उनकी पिछले साल ह’त्या कर दी गई थी।

अपने पिता के ह’त्यारों को सजा दिलाने की मांग करने के लिए रोहित गुरुवार को मोतिहारी के एसपी से मिलने गया था। लेकिन वहां से उसे मायूस होकर खाली हाथ ही लौटना पड़ा। उसकी एसपी से मुलाकात ही नहीं हो पाई। इससे नि’राश, ह’ताश रोहित ने गुरुवार रात पड़ोस के एक घर की छत पर अपने ऊपर केरोसिन डाला और आग लगा ली।

इसके बाद पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वह नीचे कूद गया। रोहित छत के नीचे से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली की तार पर गिरा और बुरी तरह झु’लस गया। इसके बाद परिजनों ने उसे मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भ’र्ती कराया, जहां इलाज के दाैरान ही शुक्रवार की सुबह उसने द’म तो’ड़ दिया।

RTI एक्टिविस्ट विपिन अग्रवाल की 24 सितंबर 2021 को ह’त्या कर दी गई थी। हरसिद्धि ब्लॉक ऑफिस गेट के पास दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गो’ली मा’र दी थी। इलाज के लिए मोतिहारी ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौ’त हो गई थी।

परिजनों ने अ’ज्ञात अ’पराधियों के खि’लाफ हरसिद्धि थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घ’टना के बाद पुलिस जांच में कई लोगों के नाम सामने आए, जिसमें 7 लोगों को गि’रफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इनमें शूटर मनीष पटेल, सचिन सिंह, लाइनर नीरज कुमार के साथ ही फाइनेंसर किनदेव प्रसाद, अभिमन्यु सिंह, राजेश सिंह और अजय सिंह गि’रफ्तार हुए हैं।

वहीं रोहित का आरोप था कि उसकी पिता की हत्या में कई बड़े लोग शामिल हैं। लेकिन पुलिस उनपर कार्रवाई करने से बच रही है। इसी की शिकायत लेकर रोहित गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंचा था। लेकिन वह एसपी से नहीं मिल पाया।

 

विपिन अग्रवाल हरसिद्धि इलाके की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। इसी मुद्दे को लेकर उनकी हत्या कराई गई थी। हत्या के पीछे कई सफेदपोशों के नाम आए थे, जिसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही थी। इसी वजह से विपिन का परिवार प्रशासन से नाराज चल रहा था। कई बार हरसिद्धि में सड़क जाम कर प्रशासन को चेतावनी भी दी गई थी।

रोहित के दादा विजय अग्रवाल ने कहा कि पहले बदमाशों ने मेरे बेटे की हत्या कर दी अब पोते को भी छीन लिया। उन्होंने बताया कि उनका पोता मोतिहारी एसपी से मिलने गया था। लेकिन, एसपी ने उससे मुलाकात नहीं की। इससे नाराज हो कर वह घर आया था। हालांकि मोतिहारी एसपी का कहना है कि रोहित उनसे मुलाकात करने नहीं आया था।पहले बेटे की हत्या कर दी गई अब पोते को भी खो दिया- रोहित के दादा

रोहित के दादा ने उसके मरने के बाद अस्पताल से ही एक वीडियो जारी किया था। उसमें उन्होंने बताया कि पोते की मौ’त के बाद पुलिस उनके ऊपर अपने हि’साब से बयान दिलवाने के लिए द’बाव बना रही है। फिलहाल रोहित के घर पर अरेराज SDPO, हरसिद्धि के DSP के साथ ही सुगौली, अरेराज और पहाड़पुर सहित कई थानों की पुलिस पहुंची है। अधिकारियों ने बंद कमरे में रोहित के दादा से बात की है। इसके बाद परिजन श’व के अं’तिम संस्कार के लिए तैयार हो गए हैं। बाकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading