बोचहां उपचुनाव में महिलाओ के लिए 54 मतदान केंद्र, कुल 350 वोटिंग सेंटर पर होगी वोटिंग

मुज़फ़्फ़रपुर जिले के बोचहा विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन की ओर से तैयारी तेज है। बताया जा रहा है कि जिन मतदान केंद्रों पर 1250 से अधिक वोटर है। वहां सहायक मतदान केंद्र बनाया जाएगा।

वैक्सीन नहीं तो वोट नहीं- जीने के अधिकार और वोट के अधिकार में कैसे संतुलन  बनाएगा चुनाव आयोग | TV9 Bharatvarsh

इसके लिए प्रस्ताव भी दिया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 65 सहायक मतदान केंद् का प्रस्ताव रखा गया है। जिस पर सभी राजनीतिक दलों की सहमति भी दी गई है। बताया जाता है कि मूल मतदान केंद्रों के साथ कुल मतदान केंद्र की संख्या 350 है।

इधर, आयोग के निर्देश के आलोक में 54 मतदान केंद्र महिला निर्वाचकों के लिए चिन्हित किया गया है। बताते चले कि बोचहां बिहार विधान सभा उप निर्वाचन -2022 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई है।

इसमें जिलाधिकारी द्वारा शांतिपूर्ण और स्वच्छ निर्वाचन में जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा की गई। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उक्त निर्वाचन में चुनाव आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित करना पड़ेगा। उन्होंने उक्त निर्वाचन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई।

बैठक में मतदान केंद्रों पर विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही उप निर्वाचन अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि जिन मतदान केंद्रों पर 1250 से अधिक वोटर होंगे वहां सहायक मतदान केंद्र बनाया जाएगा। साथ ही, 54 मतदान केंद्र महिला निर्वाचकों के लिए चिन्हित किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.