गोपालगंज की एक युवती पिछले चार दिनों से ला’पता है। यु’वती अपने कुछ परिचितों के साथ 22 मार्च की शाम को घर से निकली थी। यु’वती के घर वालों ने पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

जो लोग युवती को लेने उसके घर आए थे, उनका भी कुछ पता नहीं चला। दो दिन युवती के अपहरण के आरोपितों में एक महिला घर लौटी, लेकिन अ’पहृता का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। युवती के स्वजनों के बयान के आधार पर इसे लव जि’हाद का मा’मला बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार आंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की नीयत से एक युवती का अ’पहरण कर लिया गया। इस संबंध में अ’पहृता के पिता ने शुक्रवार की शाम थाने में आवेदन देकर चार लोगों के वि’रुद्ध अपहरण की प्रा’थमिकी द’र्ज कराई है।

उन्होंने गायघाट निवासी मो. मनीष उर्फ राजा, रूबी खातून, नगवर कुंजरा, अनवर कुंजरा पर एक सोची समझी साजिश के तहत धर्म परिवर्तन एवं शादी की नीयत से पुत्री का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि गोपालगंज में ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। एक मामले में तो राज्य सरकार के मंत्री जनक राम ने डीएम और एसपी को पत्र भी लिखा था।

आवेदन में कहा है कि 22 मार्च की शाम सभी आरोपित मेरी पुत्री को बहला-फुसलाकर घर के बाहर बुलाए तथा अपनी बाइक पर बैठा लेकर चले गए। जब हम लोगों ने पीछा किया तो मुझे पुत्री को ले जाकर कहीं छुपा दिए। दो दिन बाद रूबी खातून कहीं से अपने घर आई तो मैंने पूछताछ की तो स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

जब दो दिन बाद मेरी पुत्री नहीं आई तो मैं दोबारा पूछने गया इस पर वह आगबबूला होकर गाली गलौज करने लगी और पुत्री के संबंध में कुछ भी बताने से इन्कार करने लगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है