भगवानपुर के नंदपुरी स्थित मार्शल आर्ट कराटे प्रशिक्षण केंद्र के रिंग में शनिवार को सौ प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाए। प्रशिक्षुओं ने बेल्ट हासिल करने के लिए एक-दूसरे पर किक और पंच का भरपूर इस्तेमाल कर वाहवाही लूटी। परीक्षा पंच, किक, काता, कुमिते, किहोनवाजा व फाइट के आधार पर ली गई।


मुख्य कोच मास्टर सौरव ने प्रशिक्षुओं के प्रदर्शन के आधार पर ही उन्हें बेल्ट प्रदान किया। कोविड-19 व लॉकडाउन के कारण ट्रेनिंग बंद रहने से खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट नहीं दिया गया। दरअसल, मार्शल आर्ट के किसी भी गेम में खिलाड़ियों के लिए ब्लैक बेल्ट अहम रहता है।


मुख्य अतिथि मुजफ्फरपुर जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार ने बारी-बारी बेल्ट धारियों को सर्टिफिकेट दिया। कोच मास्टर सौरव ने कहा कि फेडरेशन व बिहार कराटे एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त जिला कराटे एसोसिएशन से प्रशिक्षण केंद्र गाइड होता है।
