मुजफ्फरपुर। नव संबंधन वाले कालेजों को स्थायी होने से पहले लेनी होगी अस्थायी मान्यता, जानें….

मुजफ्फरपुर। स्नातक और इससे ऊपर की शिक्षा प्रदान करने वाले नव संबंधन वाले शिक्षण संस्थानों को अब राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद से अस्थायी मान्यता लेनी होगी।

परिषद की ओर से इसको लेकर सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को दिशानिर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि नव संबंधन वाले कोई भी उच्च शिक्षण संस्थान जहां स्नातक और इससे ऊपर की कक्षाएं संचालित होती हों।

संस्थान का कम से कम एक एकेडमिक वर्ष पूरा हो गया हो, उनके लिए नैक ग्रेडिंग से पहले अस्थायी मान्यता अनिवार्य है। जिन संस्थानों की नैक की वैधता समाप्त हो गई हो या जिन्होंने अबतक नैक मूल्यांकन कराया ही नहीं है, उन्हें भी अब पहले प्रोविजनल एक्रीडिटेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

कहा गया है कि संस्थान नैक की प्रक्रिया जटिल होने के भय से आवेदन नहीं कर पाते। उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रोविजनल एक्रीडिटेशन देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रोविजनल एक्रीडिटेशन की वैधता दो वर्षों की होगी। अधिकतम दो बार संस्थान को यह मान्यता दी जाएगी।

प्रोविजनल एक्रीडिटेशन फार कालेज (पैक) के लिए नैक के वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन करना होगा। संस्थान को 10 हजार रुपये फीस के रूप में देने होंगे। आवेदन और फीस भुगतान के बाद नैक की ओर से वर्चुअल मोड में कालेज की जानकारियों की जांच की जाएगी।

कुलपति की अध्यक्षता में प्राध्यापक या अन्य प्राचार्य के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम कालेज का भौतिक सत्यापन करेगी। नैक के प्रश्नों का शून्य, एक या दो अंकों के आधार पर मूल्यांकन होगा। कुल 50 अंकों पर मूल्यांकन होगा।

इसमें संस्थान को कम से कम 20 अंक प्राप्त करने होंगे। पीयर टीम की रिपोर्ट के बाद नैक से वर्चुअल प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.