मुजफ्फरपुर : मछली पालन को बढ़ावा, ऐसे करें पालन, होगा मुनाफा, जानें…..

मुजफ्फरपुर। किसान वैज्ञानिक पद्धति से एक ही तालाब में पंगेसियस व देसी मछली का पालन साथ साथ कर सकते हैं। इसके लिए सोमवार को 250 किसानों को विधिवत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पहले देसी मछली का बच्चा लाने के लिए किसानों को कोलकाता जाना पड़ता था। अब यह मछली यहां साल भर मिलेगी। मालीघाट में नर्सरी प्वाइंट तैयार हो रहा है। चार से पांच लाख बच्चे रखने की क्षमता इस नर्सरी में होगी। पंगेसियस विदेशी प्रजाति है। इसको बिहार में भी खूब पसंद किया जा रहा है।

मुतलुपुर स्थित शिवम मत्स्य फार्मेसी चौर के सवा एकड़ के तालाब में एलकेआर संस्था की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। मछली पालक आयोजक संस्था के निदेशक मनीष ने बताया कि प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा। नई पद्धति में 80 प्रतिशत पंगेसियस मछली का बच्चा और 20 प्रतिशत देसी मछली का बच्चा कतला, ग्रास इत्यादि डाला जाता है।

इस पद्धति में दाना सिर्फ पंगेसियस को ही खिलाया जाता है। 150 से 160 दिनों में औसतन पंगेसियस मछली 800 से 900 ग्राम की हो जाती है। देसी मछली भी 500 से 600 ग्राम की हो जाती है।

मत्स्य पालकों को पानी का आक्सीजन, पीएच मान, तापमान तथा पानी जांचने की सुविधा नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। औसतन 900 ग्राम से एक किलो मछली तैयार करने में 65 से 75 रुपये का खर्च आता है।

115 से 135 रूप तक पंगेसियस का रेट थोक भाव में 150 से 160 किलो बिकता है। देसी मछली का भाव भी 140 से 180 रुपये किलो तक रहता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.