आज आ सकता है बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्‍ट पर बड़ा अपडेट

बिहार बोर्ड आज 10वीं (10th) या मैट्रिक (Matric) परीक्षा के रिजल्‍ट को लेकर बड़ी जानकारी दे सकता है। बाेर्ड रिजल्‍ट जारी किए जाने से संबंधित सूचना देगा, फिर ऑफिशियल वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com पर रिजल्‍ट जारी करेगा।

रिजल्‍ट एसएमएस के माध्‍यम से भी जाना जा सकता है। परीक्षार्थी सबसे पहले रिजल्‍ट जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर जान सकते है अपडेट।

मैट्रिक की कापियों का मूल्यांकन 17 मार्च 2022 को पूरा हो जाना था, लेकिन इसमें विलंब हुआ। कारण पूर्वी चंपारण जिले के कुछ परीक्षा केंद्रों पर पेपर लीक होना था। वहां 24 मार्च 2022 को दोबारा परीक्षा ली गई। फिर, वहां की कापियों का मूल्यांकन 26 मार्च को पूरा होने के बाद अब रिजल्‍ट का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.