बिहार : दो शादी कर चुकी महिला ने तीसरे पति का करवाया म’र्डर, बचपन के प्यार को बताती थी भाई

नालंदा। नालंदा में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की ह’त्या की सा’जिश रच डाली। पति दिल्ली में काम करता था और प’त्नी अपने प्रेमी के साथ रहा करती थी। बताया जाता है कि गुड़िया की इससे पहले भी दो शादी हो चुकी है और दोनों पतियों की मौ’त भी संदेहास्पद स्थिति में हुई थी।

जिले के चंडी थाना क्षेत्र के तुलसी गढ़ गांव निवासी राजीव राम की ह’त्या मामले में उसकी पत्नी गुड़िया कुमारी की गि’रफ्तारी के बाद गुड़िया के प्रेमी संजीव कुमार तथा संजीव के दोस्त अटल पांडेय को भदौर थाने (पटना जिला) की पुलिस ने गि’रफ्तार कर लिया है। इन तीनों से पूछताछ चल रही है। कहा जा रहा है कि राजीव राम की ह’त्या में चार बदमाश शामिल थे।

 

 

 

संजीव कुमार एवं अटल पांडेय गुड़िया के मायके हरनौत थाना क्षेत्र के छतियाना गांव के निवासी हैं। अटल पांडेय सेवा निवृत्त दारोगा के पुत्र हैं। राजीव राम की ह’त्या बीते 25 मार्च की रात कर दी गई थी और श’व को बाढ़ (पटना) अनुमंडल क्षेत्र के भदौर थाना क्षेत्र के खन्धे में फेंक दिया था।

उसी दिन गुड़िया ने राजीव को अपने प्रेमी (मुंहबोला भाई) के पास दो हजार रुपए मांग कर लाने के बहाने भेजा था। 26 मार्च को भदौर थाना पुलिस ने राजीव का शव बरामद किया था। श’व को अज्ञात मान कर दो दिन बाद उसे द’फन कर दिया था। 29 मार्च को तस्वीर के आधार पर राजीव के श’व की पहचान स्वजन ने की तब चंडी थाने की पुलिस ने भदौर थाना से संपर्क कर कार्रवाई शुरू की।

गुड़िया का प्रेम संबंध बचपन से ही गांव (मायके) के संजीव कुमार के साथ था। वह कुछ सालों से उसी के साथ हरनौत में किराए के मकान में रहती आ रही थी। वहीं पति राजीव राम दिल्ली में काम करता था। राजीव ने गुड़िया से प्रेम विवाह किया था। वह राजीव के बड़े भाई की साली है। राजीव से पहले भी गुड़िया की दो शादी हुई थी।

उसके पूर्व के दोनों पतियों की भी मौ’त संदेहात्मक स्थिति में हुई थी। होली में राजीव राम घर आया था। वह पत्नी का चाल-चलन देख हरनौत से डेरा खाली करा गांव तुलसी गढ़ ले आया था। यही वजह रही कि पत्नी ने राजीव की ह’त्या की साजिश रच दी। भदौर थानाध्यक्ष ने बताया कि आ’रोपितों से पूछताछ चल रही है। चंडी (नालन्दा) के थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि गुड़िया कुमारी, उसके प्रेमी राजीव कुमार व राजीव के मित्र की गिरफ्तारी कर ली गई है। अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading