मुजफ्फरपुर : रेडियो ऑरेंज 106.4 एफएम, इंडियल ऑयल एवं बिहार सरकार स्वास्थ्य समिति के संयुक्त प्रयास से पांच दिवसीय कार्यक्रम टीका भव: का आयोजन ब्रह्मपुरा के लक्ष्मी चौक स्थित इंडियन ऑयल के पारस पेट्रोलियम से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर इंडियल ऑयल के डिविजनल मैनेजर सुबीर दास ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए टीका भव: का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। साथ ही साथ एक्सपी-95 प्रीमियम पेट्रोल के बारे में ग्राहकों को जानकारी दी गई।
इंडियल ऑयल के असिस्टेंट मैनेजर प्रजेश कश्यप, असिस्टेंट मैनेजर रितेश व पारस पेट्रोलियम डीलर अमित कुमार व रेडियो ऑरेंज की तरफ से रीजनल बिजनेस हेड प्रेरित चौहान,
बिहार झारखंड सेल्स हेड अभिषेक श्रीवास्तव, मुजफ्फरपुर सेल्स हेड राजीव रंजन व आरजे चांद मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन आरजे चांद ने किया।

