मुजफ्फरपुर। जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां ओवरब्रिज के पास फोरलेन पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौ’त हो गई। बताया जा रहा है कि बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को रौंद दिया। इसके बाद लोगों का आ’क्रोश भड़क गया।
वारदात को अंजाम देकर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। इसके बाद हादसे के वि’रोध में स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम कर आवागमन को बाधित कर दिया गया। आने-जाने वाले वाहनों को रोक कर तो’ड़फोड़ की गई। इसी दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झ’ड़प के बाद झपहां ओपी पर लगी पुलिस गाड़ी में लोगों ने आग लगा दी।
घटना की सूचना पर अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जहां लोगों के आ’क्रोश का पुलिस को सामना करना पड़ा। उग्र लोगों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की व नोकझोंक भी हुई।
अनियंत्रित स्थिति की सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद लाठी चटकाकर पुलिस द्वारा उग्र लोगों को खदेड़कर भगाया गया। बल प्रयोग में कई लोगों को चोट भी लगी। इसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया। फिर श’व को कब्जे में लेकर पो’स्टमार्टम के लिए एसएकेएमसीएच भेजा गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हथौड़ी नरमा गांव के रहने वाले आलोक रंजन के रूप में हुई है। मृ’तक मीनापुर राघोपुर स्थित स्कूल में बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी क्रम में झपहां के समीप ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई और श’व के कई टुकड़े हो गए। कहा जा रहा कि ट्रक की चपेट में आने से शिक्षक कुछ दूरी तक घिसट गए थे।

