विधान परिषद चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिले के 39 जगहों पर सीमाएं सील थी। सभी जगहों पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा आने-जाने वालों वाहनों की सघन तलाशी ली गई। जिले में कूल 17 मतदान केंद्र बनाए गए थें।

जहां मतदान मतपेटिका एवं मतपत्र से हुआ। इस चुनाव के लिए पुरुष व महिलाओं को मिला कर जिले में कुल 6108 मतदाता हैं। मुजफ्फरपुर डीडीसी आशुतोष द्विवेदी से हुई बातचीत में उन्होने बताया कि मुजफ्फरपुर विधान परिषद 13 पर मतदान हुआ है, जिसमे 90 फीसदी मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मतदान का प्रयोग किया।


सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी। जिले में एक बजे तक लगभग 71 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं चुनाव आयोग द्वारा सुरक्षा का कड़ा इंतज़ाम किया गया था। जिला पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियों के सशस्त्र जवान मतदान केंद्रों पर तैनात दिखे।


मतदान के साथ-साथ कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए कोविड टीकाकरण की भी व्यवस्था की गई थी। मतदान के बाद मतों की गिनती सात अप्रैल को की जाएगी।