मुजफ्फरपुर : ख्याति प्राप्त स्कूलों के प्रवेश परीक्षा में सफल छात्रों को पुरस्कृत किया

मुजफ्फरपुर। डुमरी स्थित आवासीय आनंद प्रेप स्कूल परिसर में राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त विद्यालयों जैसे आरके मिशन, देवघर व राष्ट्रीय सैनिक स्कूल एवं गुरुकुल, कुरुक्षेत्र हरियाण के प्रवेश परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित सफल छात्रों को अभिनंदन सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुजफ्फरपुर के चार्टर्ड एकाउंटेंट कृष्ण कुमार चौधरी, विशिष्ट अतिथि संत कोलम्बस कोचिंग सेंटर के निदेशक राजेश कुमार मिश्र, होली मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक गणवंत मल्लिक, किड्स कैंप स्कूल के निदेशक चंदन कुमार व विद्यालय के निदेशक रणधीर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच का संचालन धीरज कुमार ने किया।

मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार चौधरी ने इस शानदार सफलता की भूरी-भूरी प्रशंसा की। विद्यालय के निदेशक ने छात्र, अभिभावक व शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सफल छात्रों को शिक्षकों को बधाई दी।

मुख्य अतिथि व स्कूल के निदेशक ने सफल छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कृत किया। पुरस्कृत होने वाले छात्रों में उत्कर्ष कुमार, कुमार कुशाग्र, आदित्य ठाकुर, हर्षित कुमार दुबे, प्रियांशु कुमार, आदित्य राज, प्रितम कौशिक, अशु आर्यन, सोनु कुमार, तेजस गुप्ता, नैतिक कुमार, हिमांशु राज, अभिनव राज, आयुष कुमार, सात्विक मणी एवं श्री गणेश कुमार शामिल है।

समारोह का समापन करते हुए प्राचार्य सतीश कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अभिभावकों को समय देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने विशेष रूप से अपने शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए उनको धन्यवाद दिया।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading