सीतामढ़ी : जानकी जन्मस्थली में दीपोत्सव के साथ मनेगा श्रीराम जन्मोत्सव, निकलेगी विशाल शोभायात्रा

सीतामढ़ी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जयंती राम नवमी के अवसर पर 10 मई को जानकी जन्म स्थली सीतामढ़ी में दीपोत्सव कर भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। राम नवमी की पूर्व संध्या पर नगर स्थित रजत द्वार जानकी मंदिर से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। विश्व हिंदू परिषद की ओर से भी कपरौल रोड पंचमुखी हनुमान मंदिर से रथ पर सवार श्री राम की झांकी के साथ शहर में विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

वही, श्री सीता जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद की ओर से लक्ष्मणा नदी के सीता घाट पर दीपोत्सव का आयोजन कर श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पुनौराधाम जानकी मंदिर में मां जानकी जीर्णोद्धार पर्यटन स्थल विकास समिति की ओर से भजन-कीर्त्तन, रामायण पाठ के साथ संध्या में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति अध्यक्ष, जानकी मंदिर आलोक कुमार व मंदिर प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि शोभा यात्रा में श्रद्धालु भक्तों के साथ बड़ी संख्या में साधु-संत व महंत शामिल होंगे। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री अरविंद कुमार ने बताया कि राम नवमी की पूर्व संध्या पर 9 अप्रैल को विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

 

शोभा यात्रा शहर के कपरौल रोड पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकलेगी। इसमें शामिल सभी बजरंगी के हाथ में भगवा पताका होगा। पूरा शहर भगवामय होगा। कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप देने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारी शुरू की जा चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.