पटना : राजद के बाहुबली विधायक को दो दिनों में दूसरा झ’टका, क्या हैं मामला?

पटना। राजद के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दो दिनों के अंदर दूसरा झ’टका लगा है। अनंत सिंह लंबे अरसे से पटना की बेउर जेल में बंद हैं, जहां उन पर नियमों की अनदेखी और मनमानी का आरोप अक्सर लगता रहता है।

ऐसे ही एक मामले में मंगलवार को पटना में विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने अनंत सिंह के अलावा राजद के ही एक और विधायक रीतलाल यादव और पूर्व सांसद विजय कृष्ण के खि’लाफ आ’रोप गठित किया था। अब ठीक उसी तरह के एक मामले में वे फिर से फं’सते दिख रहे हैं। बेउर जे’ल में छा’पेमारी के दौरान अनंत सिंह के वार्ड में तमाम गड़बड़ियां पकड़ी गई हैं।

पटना के डीएम डा. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जेल के एक कक्ष में मोबाइल मिला है। इसके अलावा उनके वार्ड में नौ लोग बतौर सेवादार मिले हैं। डीएम ने बताया कि राजद विधायक को दो सेवादार आधिकारिक तौर पर मिले हुए हैं। उनके वार्ड में बाकी लोग कौन थे, इसका पता लगाया जा रहा है।

डीएम ने बताया कि पहली नजर में गड़बड़ी सामने आने पर कक्षपाल को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कारा अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीएम ने बताया कि छापेमारी के दौरान सात-आठ मोबाइल नंबर मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

बेउर जेल में डीएम डा. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस छापेमारी में कई और बड़े अफसर भी शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading