पश्चिम चंपारण। अब शहर की तरह गांव के हर घर से कचरा का उठाव होगा। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत ग्राम पंचायत राज इनरवा के प्राथमिक उर्दू विद्यालय में स्वच्छता कर्मियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता इनरवा पंचायत के मुखिया रामदेव भगत ने की। जिसमें लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रखंड समन्वयक अवनीश राय एवं सभी 13 वार्डों के वार्ड सदस्य तथा इनरवा पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक सुनील कुमार गिरी भी उपस्थित थे। मुखिया रामदेव भगत ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में वार्ड सभा से चयनित स्वच्छता कर्मियों का चयन किया गया था जिनके साथ बैठक कर उन्हें उनके कामों को बताया गया है।

वही प्रखंड समन्वयक अवनीश राय ने बताया कि कार्य को किस प्रकार से करना है तथा सूखा एवं गीला कचरा के विषय में स्वच्छता कर्मियों को जानकारी दी गई। वही स्वच्छता पर्यवेक्षक सुनील कुमार गिरी ने बताया कि पंचायत में जिला से राशि उपलब्ध करा दी गई है।

बहुत जल्द पंचायत में घर-घर से कचरा का उठाव किया जाएगा। मौके पर वार्ड सदस्य रईस अहमद,ओम प्रकाश शर्मा, मुन्ना राम, कासिम मियां, अशरफ अली, अजय कुमार, कृष्णा यादव, पारस राम, जफरुल मियां एवं सभी स्व’छता कर्मी उपस्थित रहे। प्रखंड सह अंचल कार्यालय को अब आकर्षक लुक देने के लिए मनरेगा के तहत कार्य किए जाएंगे।
इसको लेकर बीडीओ पंकज कुमार और प्रमुख प्रतिनिधि अनूप कुमार ने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अंजनी सिन्हा, जेई मनीष रंजन, प्रधान सहायक रविशंकर रजक नाजिर बसंत राम के साथ बैठक हुई। जिसमें प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सौंदर्यीकरण पर विशेष चर्चा हुई।
कहा गया कि प्रखंड कार्यालय परिसर जो भी अतिक्रमित भूमि है, उसे खाली कराया जाएगा। बैठक उपरांत बीडीओ पंकज कुमार और प्रमुख प्रतिनिधि अनूप कुमार के नेतृत्व में प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भ्रमण किया गया। इस दौरान कार्यालय परिसर में मिट्टी भराई, पेवर ब्लॉक लगाने, नाली निर्माण करने, पौधारोपण करने के लिए योजना तैयार की गई।

