मोतिहारी : 13 साल बाद होमगार्ड जवानों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, 517 पदों के लिए 25000 आवेदन

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में आखिरकार होमगार्ड जवानों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। वर्ष 2009 में होमगार्ड के 517 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई थी।  तकरीबन 13 साल बाद अब जाकर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। होमगार्ड के 517 पदों के लिए कुल 25000 अभ्‍यर्थियों ने आवेदन किया है।

भर्ती प्रक्रिया को बिना किसी बाधा और भ्रष्‍टाचार के संपन्‍न कराने के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। इसके साथ ही विशेष अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। स्‍थानीय प्रशासन की ओर से शुरू की प्रक्रिया के पहले दिन 8 प्रखंडों के योग्‍य अभ्‍यर्थियों ने बहाली प्रक्रिया में हिस्‍सा लिया।  भर्ती प्रक्रिया 23 अप्रैल तक चलेगी। स्‍थानीय प्रशासन की ओर से होमगार्ड के 517 पदों के लिए साल 2009 में ही आवेदन लिए गए थे। एक दशक से भी ज्‍यादा समय के बाद अब जाकर इसकी प्रक्रिया शुरू की गई है। मोतिहारी के गांधी मैदान में होमगार्ड जवानों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

इसके तहत दौड़, लंबी और ऊंची कूद आदि का परीक्षण किया जा रहा है।  फिजिकल प्रक्रिया संपन्‍न होने के बाद अभ्‍यर्थियों का मेडिकल टेस्‍ट भी लिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी का समय रहते पता लगाया जा सके।

ग्रैजुएट और पोस्‍ट ग्रैजुएट युवाओं ने भी किया है आवेदन

रोजगार संकट के इस दौर में होमगार्ड में भर्ती होने के लिए बड़ी संख्‍या में युवाओं ने आवेदन किया है। ग्रैजुएट और पोस्‍ट ग्रैजुएट युवाओं ने भी होमगार्ड में बहाल होने के लिए आवेदन किया है। भर्ती प्रक्रिया सुचारू तरीके से चल रहा है या नहीं इसको लेकर कलेक्‍टर कपिल अशोक और पुलिस अधीक्षक डॉक्‍टर कुमार आशीष ने चयन स्‍थल पर जाकर मुआयना किया। वहीं, चयन समिति के सदस्‍य एसडीओ सौरभ सुमन यादव और होमगार्ड के कमांडेंट अशोक कुमार प्रसाद दिनभर गांधी मैदान में डटे रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.