बोचहां में बिक रहा वोट, बच्चों ने खोली पोल : तेल महंगा हो गया है, इसीलिए लालटेन जीतेगा

बोचहां के चुनाव में खेला शुरू हो गया है। कैंडिडेट वोटर्स को लुभाने के लिए जमकर पैसे लुटा रहे हैं। बोचहां विधानसभा क्षेत्र के पड़ने वाले गांव के बच्चों ने ये राज बताया है। बच्चों ने बताया कि दिन में नहीं रात में पैसा बांटा जाता है। पापा-मम्मी को पैसा मिलता है। एक वोट के बदले में 500 रुपए मिलते हैं।

बच्चों की बातों को दबी जुबां में गांव के बुजुर्ग भी स्वीकार कर रहे हैं। ऑफ कैमरा कई युवा भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि उपचुनाव में धनबल का खेल चल रहा है। पैसे का लालच देकर वोट को खरीदने की कोशिश की जा रही है।

इस पर बच्चों ने कहा कि सब आते हैं प्रचार के लिए। पैसे बांटने की बात पर कहा कि रात के अंधेरे में मिलता है पैसा। घर में जितने लोग हैं, हर एक को 500-500 रुपए मिलता है। जिसे चुनाव लड़ना होता है वह मम्मी-पापा को रुपए देता है।

बातचीत के दौरान बच्चों ने बताया कि उनके यहां से लालटेन छाप का प्रत्याशी ही जीतेगा। कारण पूछने पर बच्चों ने कहा कि तेल महंगा हो गया है। इसीलिए लालटेन जीतेगा। मुस्कुराते हुए कई बच्चों ने कहा कि लालटेन में तेल जलाने का उपाय हो गया है।चुनाव के दौरान हो रही गतिविधियों पर बच्चों की नजर बनी हुई है। कौन नेता किस पार्टी के हैं। उनके घर में आकर क्या कह रहे हैं, इसकी पूरी समझ 10 साल से ऊपर के बच्चों को है। झंडे के रंग से वे पार्टी को जान जा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading