VAISHALI : गैंग लीडर समेत सात अपराधियों को पुलिस ने आर्म्स व गोलियों के साथ किया गिरफ्तार

वैशाली जिला व पड़ोसी जिले की सीमावर्ती क्षेत्र में लूटपाट खासकर सॉफ्ट टारगेट बैंकों के सीएसपी, अल्ट्रास्मॉल ब्रांचेज को निशाना बनाने वाले शातिर अपराधियों के गैंग को पुलिस ने पकड़ा है। जिले के लालगंज क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ब्रांच ऑफिस में लूट के दौरान जान पर खेलकर एक युवक द्वारा बनाई गई वीडियो के आधार पर पुलिस गैंग तक पहुंची। गैंग लीडर के समेत सात अपराधियों को पुलिस ने आर्म्स व गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। इस गैंग की खास बात यह है कि अपना दैनिक खर्चा निकालने के लिए गिरोह के सदस्य तीन-चार हजार की लूट, छिनतई कर लिया करते थे पर जैसे ही बड़ा हाथ मारना होता था तो बिखरे हुए ये अपराधी एकजुट हो जाते थे। गैंग के रूप में बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। पूरे गैंग को पकड़ने के बाद पुलिस राहत महसूस कर रही है।

ठिकानों पर छापामारी करने पर मिली सफलता

पुलिस ने सीएसपी लूटने वाले गैंग के सरगना सहित सात शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उनके पास से 02 लोडडे देशी पिस्तौल, 02 315 बोर की गोली व लूट का 5 हजार रुपया भी बरामद हुआ है। सभी को दो अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। लूट के कई मामलों में अपराधियों ने संलिप्तता स्वीकार की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading