PATNA : कैप्टन जयनारायण निषाद के निधन पर सीएम नीतीश ने जताया शोक

PATNA : बिहार की राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जयनारायण निषाद अब हमारे बीच नहीं रहे. कैप्टन जयनारायण निषाद का निधन हो गया है. वो लंबी बीमारी से जूझ रहे थे. दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनका निधन हुआ है. इधर उनकी निधन की खबर आने के बाद से बिहार की राजनीति में शोक फैल गया है. उनके पुत्र के मुताबिक हाजीपुर में मंगलवार को गंगा के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जयनारायण निषाद के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि कैप्टन निषाद राजनीति में अपनी सुचिता और सरल हृदय के लिए जाने जाते थे. सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरुचि थी. वे अपने क्षेत्र में भी काफी लोकप्रिय थे. मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के पुत्र से दूरभाष पर बात कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना भी दी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन निषाद का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा. साथ ही उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी सहित कई नेताओं ने शोक जताया है. मांझी ने कहा है कि उनके निधन से वंचित समाज को अपूरणीय क्षति हुई है. आपको बता दें कि निषाद भाजपा के सदस्य थे, तब उन्हें अप्रैल 2008 में भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा विरोधी दलबदल कानून के तहत राज्यसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित किया गया था. साथ ही उनके निधन पर नेपाल के सांसद प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर विधायक बेबी कुमारी विधायक केदार गुप्ता भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक रामसूरत राय, पूर्व एमएलसी गणेश भारती, महानगर जदयू के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद, जदयू के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह अशोक, हरिशंकर भारती , वरीय पत्रकार अमरेंद्र तिवारी, चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के संरक्षक शंभू नाथ चौबे , छात्र नेता संकेत मिश्रा ने निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक जताया है.

पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री जय नारायण निषाद का निधन राजनीतिक, सामाजिक जगत के लिये अपूर्णीय क्षति है. यह भावना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री जय नारायण निषाद के निधन का समाचार पाने के तुरंत बाद व्यक्त किया. नेता प्रतिपक्ष ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की उनकी पैठ सामाजिक एवम राजनीतिक जगत में गहरी थी. उनका सामाजिक सरोकार मजबूत था. वे संवेदनशील सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ व्योवहार कुसल व्यक्तित्व के मालिक थे. ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति दें. पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, पूर्वमंत्री एवम विधायक श्री तेजप्रताप यादव, राज्यसभा सांसद श्रीमती मीसा भारती ने भी पूर्वमंत्री जयनारायण निषाद के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading