MUZAFFARPUR : ताला काट कर दो दुकानों में लाखों के संपत्ति की चोरी

MUZAFFARPUR : नगर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोली के समीप दो दुकानों श्री केदार सेल्स और माँ दुर्गा इंटरप्राइजेज को निशाना बनाते हुए पांच ताला काट कर लाखो की संपत्ति  चोरी कर ली। दरअसल श्री केदार सेल्स के दुकानदार नीरज कुमार ने बताया कि आज सुबह स्थानीय मुहहले वालो के द्वारा सूचना पर जब वह दुकान पर आए तो दुकान का ताला काट लगभग लाखो की ट्रॉली बैग दुकान से गायब थी। इस मामले की जानकारी उन्होंने नगर थाने में दर्ज करवाई जिसके बाद नगर थाने की पुलिस जांच में जुट गई है।


वही दूसरा ओर ठीक श्री केदार सेल्स के बगल में माँ दुर्गा इंटरप्राइजेज के दुकानदार अमित कुमार ने भी बताया कि उनका भी दुकान का दो ताला काट लाखो की चोरो ने की चोरी।
इस मामले की जानकारी उन्होंने भी नगर थाने में दर्ज करवाई। इस के वावजूद भी सबसे बड़ा सवाल यह है कि अब मार्केट का तो छोर दीजिये अब मुहहले में घनी आबादी के बाद भी नही थम रही चोरी जैसी बारदात।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading