
DHAKA : आज ढाका में हुए DPL 4 का उद्घाटन मैच घोड़ासहन और शिवहर के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीत कर घोड़ासहन के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।जो पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पूरी विकेट खोकर 131 रन बना कर शिवहर को 132 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में उतरी शिवहर की टीम सभी विकेट खोकर मात्र 88 रन ही बना सकी।

आज के मैच के हीरो रहे घोड़ासहन के कप्तान लालू जिन्होंने ने 58 रन के साथ 2 विकेट भी लिए। जिनको गौहर वस्त्रालय के तरफ से हबीबुर्रहमान के हांथो मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
