SIWAN : विधायक श्‍याम बहादुर सिंह ने पचरुखी चीनी मिल प्रकरण पर विरोध जताते हुए भावुक होकर विधायक पद से दे दिया इस्तीफा

सिवान। बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को विधायक श्‍याम बहादुर सिंह ने झटका दिया है। उन्‍होंने पचरुखी चीनी मिल प्रकरण पर विरोध जताते हुए भावुक होकर विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। विदित हो कि सिवान के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह को उनकी रंगीन मिजाजी के लिए भी जाना जाता है। आए दिन डांसरों के साथ उनके ठुमकाें के वीडियो वायरल होते रहे हैं।

भू-माफिया के विरोध में इस्‍तीफा

विधायक श्‍याम बहादुर सिंह सिवान स्थित पचरुखी चीनी मिल की जमीन के सीमांकन का विरोध कर रहे हैं। इसमें उन्‍होंने भू-माफिया की सक्रियता का आरोप लगाया है। लेकिन प्रशासन ने जब जबरन सीमांकन किया और ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया। इसके विरोध में उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया।

मुख्‍यमंत्री से जांच कराने की मांग

विधायक ने कहा कि पचरूखी में बंद पड़ी चीनी मिल की जमीन पर भू-माफिया कब्‍जा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो सैकड़ों लोगों पर मुकदमा कर दिया गया। विधायक ने इस मामले की जांच कराने की मांग मुख्‍यमंत्री से की।

विधानसभा अध्यक्ष को ही दिया जा सकता इस्तीफा

श्‍याम बहादुर सिंह ने अपना इस्‍तीफा राज्‍यपाल व प्रदेश जदयू अध्‍यक्ष काे सौंपा है। हालांकि, तकनीकी बात करें तो राज्यपाल या पार्टी अध्यक्ष किसी विधायक का इस्तीफा स्वीकार नहीं कर सकते। इस्तीफा देने के लिए उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के सामने हाजिर होना पड़ेगा। अगर वे विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपेंगे तभी वह स्वीकार होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading